लक्ष्य पर अर्पित तन धन प्राण , चलो मिल करें राष्ट्रनिर्माण
भूल कर दंभ , द्वेष का शोर चलो एक स्वर्णिम युग की ओर
श्री काँवरेश्वर धाम चैरिटेबल फाउंडेशन
श्री काँवरेश्वर धाम चैरिटेबल फाउंडेशन
श्री काँवरेश्वर धाम चैरिटेबल फाउंडेशन
श्री काँवरेश्वर धाम चैरिटेबल फाउंडेशन श्री काँवरेश्वर धाम चैरिटेबल फाउंडेशन एक सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी संस्था है, जो मानव सेवा, राष्ट्र सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से कार्यरत है। संस्था का लक्ष्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा, संस्कार और सहयोग की भावना पहुँचाना तथा जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। फाउंडेशन धार्मिक, शैक्षिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज में नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का कार्य करता है। संस्था द्वारा समय-समय पर धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ, भंडारे, स्वास्थ्य शिविर, पर्यावरण संरक्षण अभियान, गौ सेवा, शिक्षा सहायता एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। महाशिवरात्रि, गुरु पूर्णिमा तथा अन्य धार्मिक अवसरों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज को भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। संस्था का विश्वास है कि "नर सेवा ही नारायण सेवा है", और इसी भावना के साथ यह संगठन समाज के उत्थान एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। हमारा उद्देश्य सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार। निर्धन, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देना। गौ सेवा एवं पशु संरक्षण के कार्यों को प्रोत्साहित करना। पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण अभियान चलाना। युवाओं में नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करना। महिला, बाल एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण के लिए कार्य करना। हमारा विजन एक ऐसे समाज का निर्माण करना जहाँ सेवा, संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिकता के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति सम्मान, अवसर और बेहतर जीवन प्राप्त कर सके। हमारा संकल्प "सेवा, संस्कार और समर्पण" के मूल मंत्र के साथ श्री काँवरेश्वर धाम चैरिटेबल फाउंडेशन समाज के सर्वांगीण विकास, धार्मिक जागरण एवं मानव कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
पूज्य पं शुभांकित दीक्षित जी महाराज संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कांवरेश्वर धाम चैरिटेबल
फाउंडेशन
पूज्य महाराज जी का जन्म 27 सितम्बर 1997 को रसूलपुर बकिया हसनगंज उन्नाव में एक निर्धन दीक्षित
ब्राह्मण परिवार में हुआ!
अपनी पूज्य माताजी एवं दादी जी द्वारा प्रदत्त संस्कारों से बाल्यकाल से ही महाराज जी का मन
अध्यात्म एवं धर्म में रमा हुआ रहा , प्रारंभिक जीवन में बहुत संघर्षों एवं आर्थिक अभावों के बीच
महाराज जी की शिक्षा दीक्षा हुई ,
बाल्यकाल से ही अनेक संघर्षों का सामना करते हुए महाराज जी का सेवा सुधार और एक व्यापक क्रान्ति का
उद्देश्य और दृढ़ हो गया , विद्यार्थी जीवन से ही महाराज जी कविताएं भी लिखते रहे हैं उनके द्वारा
लिखी कविताएं अनेक पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित भी हुईं, उनकी कविताओं में यदा कदा उनके जीवन संघर्ष
और समाज की दकियानूसी स्वार्थपरक व्यवस्था के प्रति उनके मन में उमड़ते विद्रोह की झलक मिलती है!
ग्रेजुएशन की शिक्षा पूर्ण करने के बाद कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण महाराज श्री कानपुर चले गए वहां
पर उन्होंने कुछ समय तक छोटी मोटी नौकरियां भी की पर मन में अंतर्द्वंद्व, समाजसेवा,सुधार, और
सुसंस्कृत समाज की स्थापना का प्रबल जुनून भरा होने के कारण महाराज श्री का मन कहीं लगा नहीं,
बाद में मित्रों और शुभचिंतकों के विशेष आग्रह पर महाराज श्री ने भागवत कथा कहनी प्रारंभ की, इसी
बीच भगवान शिव जी के चरणों में विशेष प्रेम होने के कारण अपने गांव रसूलपुर बकिया में ही सई नदी के
तट पर एक प्राचीन स्थल को महाराज श्री ने अपने अथक एवं निरंतर प्रयासों से श्री कांवरेश्वर धाम के
रूप प्रतिष्ठापित किया, जहां पर महाराज श्री के द्वारा निर्धन कन्याओं के विवाह , ब्राह्मण बटुकों
के यज्ञोपवीत,यज्ञ , भंडारा, रुद्राभिषेक, आदि कार्यक्रम महाराज श्री के प्रेमियों के सहयोग से
निशुल्क सम्पन्न कराए जाते हैं!
तबसे महाराज जी अपने इन्हीं उद्देश्यों को लेकर समाज में जागृति फैलाने का काम कर रहे हैं!
महाराज श्री के अथक प्रयासों द्वारा अनेक मंदिरों का जीर्णोद्धार भी कराया गया, एवं महाराज जी इसके
लिए कटिबद्ध भी हैं!
नशामुक्त समाज, बेटियों के विवाह के सामूहिक आयोजन, वैदिक एवं धर्म शिक्षा, सनातन संस्कृति का
प्रचार प्रसार, गौ रक्षाएवं सेवा,पर्यावरण संरक्षण एवं भावी पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ना,
निःशुल्क विद्यालय एवं चिकित्सालयों की स्थापना जैसे कार्यों के साथ एक स्वर्णिम युग का स्वप्न
महाराज श्री के द्वारा देखा गया है और उस पर महाराज श्री निरन्तर अथक परिश्रम करते हुए प्रयासरत
हैं!!
महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन
अखंड "ॐ नमः शिवाय" जाप
कुण्डीय यज्ञ का आयोजन
यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार
धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
सामाजिक एकता एवं जनसहभागिता
member
member
member
member
member
member
member
member
फाउंडेशन शपथ पत्र
आपकी समस्या दर्ज करें
Donate